शारदा संगोष्टी में बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोहा

हलिया (मिर्जापुर)। शारदा संगोष्ठी वार्षिक उत्सव एवं नवारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ कंपोजिट विद्यालय देवघटा पांडेय में धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप शुक्ला सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर वासित अली ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता से विद्यालय का संपूर्ण विकास होता है । साथ ही साथ बच्चों को स्कूल आने में प्रेरणा मिलती है।  कार्यक्रम में पूर्व खंड विकास अधिकारी सूर्यनारायण पांडेय, कौशल सिंह अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मंत्री, राम सकल यादव ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन कुलदीप शुक्ला ने किया अध्यक्षता ग्राम प्रधान छोटेलाल द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कक्षा 1 से 8 तक प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया । इस अवसर पर आशीष कुमार,मनोज कुमार राव, जयप्रकाश, आनंद सिंह, के के सिंह, अनुराग राठौर, निखिल कोहली, साधुराम, धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम में ग्राम सभा के नागरिकों ने भी बढ़कर के हिस्सा लिया इसी प्रकार ग्राम पंचायत भटवारी के प्राथमिक विद्यालय पर शारदा संगोष्ठी का आयोजन किया गया है । कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजेश कुमार द्वारा किया गया कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति किया इस दौरान प्रधानाध्यापक  बृजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *