सीडीओ ने तजवापुर में संचालित गजपतिपुर पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण

बहराइच (महसी)l ब्लॉक तेजवापुर में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने ‘जल जीवन मिशन’ के तहत विकास खण्ड तजवापुर में संचालित गजपतिपुर पेयजल योजना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजना के अंतर्गत नवनिर्मित पंप हाउस, क्लोरिनेशन सिस्टम और पानी की टंकी की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लेते हुए परिसर के अन्दर कोई भी अनुचित गतिविधि न होने पाये व स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/consumers-booked-for-gas-refill-booking/मुख्य विकास अधिकारी ने केवल संयंत्र तक सीमित न रहकर ग्राम के विभिन्न मजरों (टोलो) का सघन दौरा किया। उन्होंने खुद ग्रामीणों के दरवाजे पर जाकर पानी की आपूर्ति की जमीनी हकीकत जानी और उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक बताया कि गांव में सुबह और शाम, दोनों वक्त सुचारू रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इस अवसर पर जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता, डी.पी.एम.यू के जिला समन्वयक, टी.पी.आई. की टीम, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, ग्राम प्रधान तथा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *