ललितपुर- स्थानीय कम्पनी बाग में बुन्देलखण्ड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई । बैठक में ललितपुर नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक सुम्मेरा तालाब की सफाई , गोविन्द सागर बांध से साफ पानी तालाब में डाले जाने तथा घाटों के सौन्दर्यकरण की मांग की गई । read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/ बु.वि. सेना के प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा ने कहा कि सुम्मेरा तालाब शहर के मध्य स्थित है और कभी इसका बहुत ही ऐतिहासिक महत्व रहा है।इसके बारे में किंवदंती है कि इसके पानी में स्नान करने से लोगों के चर्मरोग दूर हो जाते थे परन्तु आज विडम्बना यह है कि इसका पानी यदि शरीर पर लग जाये तो उसे चर्मरोग हुए बगैर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यहाँ से गुजरने पर तीक्ष्ण बदबू सहसा दिल को झकझोर देती है । इसके अलावा हर साल सुम्मेरा तालाब में चोई जम जाती है जिसके कारण बदबू और संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है । बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि जिला प्रशासन एक ऐसा एक्शन प्लान तैयार कराये कि जिसमें सुम्मेरा तालाब को सीधा पाइपलाइन के द्वारा गोविन्द सागर बांध से जोड़ कर समय समय पर गन्दा पानी हटाकर साफ पानी छोड़ा जाये ।तालाब के आसपास का सौन्दर्यकरण करते हुए छायादार पेड़ लगाकर घाटों को आकर्षक बनाया जाये तथा उचित प्रकाश व्यवस्था की जाय । इसके साथ ही बंद पड़े वोट क्लब को शीघ्र ही चालू किया जाये।उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि सुम्मेरा तालाब की दुर्दशा पर जिला प्रशासन शीघ्र अतिशीघ्र संज्ञान लेकर निवारण करे अन्यथा की स्थिति में बु. वि. सेना उग्र आन्दोलन छेड़ने को बाध्य हो जायेगी । बैठक में बुन्देलखण्ड विकास सेना के वरिष्ठ सदस्य कदीर खां, मथुरा प्रसाद मिश्रा, ओमकार राजा, मुन्ना त्यागी, खुशाल बरार,भैयन कुशवाहा, कामता प्रसाद भट्ट, देवेन्द्र राजा, आशीष, रामसहाय राठौर, लालचंद्र रजक, सुरेश झा, बलराम चौहान,सूरज जोशी,छोटे कुशवाहा, आशाराम नगेले, प्रमोद धानुक, अमित जैन, कमल विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे ।