पुलिस अधीक्षक द्वारा एएचटीयू प्रभारी को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (रजत) वर्दी पर लगाया गया

कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थानाध्यक्ष एएचटीयू अमिता वर्मा को उनके प्रशंसा चिन्ह को वर्दी पर लगाकर सम्मानित किया। दिनांक 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिस कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा प्रदत्त पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (रजत) से सम्मानित किया गया। अमिता वर्मा को उनकी लंबी और समर्पित सेवा के लिए यह प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया है।पुलिस अधीक्षक ने अमित वर्मा की सेवा भावना एवं कार्य निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान को मान्यता देता है, बल्कि पूरे जनपद पुलिस बल के लिए प्रेरणा स्रोत भी है।read more:https://worldtrustednews.in/applications-invited-for-short-film-competition-on-human-rights-winners-will-get-prizes-worth-lakhs/
उन्होंने आशा व्यक्त की कि अन्य पुलिस कर्मी भी उत्कृष्ट सेवा के माध्यम से ऐसे सम्मानों को प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष एएचटीयू अमिता वर्मा ने पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *