सुरक्षा कर्मियों की हरकतों से मेडिकल कॉलेज में तीमारदार हो रहे परेशान

सोनभद्र। जिले के मेडिकल कॉलेज में इन दिनों मरीजों के तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी तीमारदारों की बाइकों के प्लग नोच दे रहे हैं, जिससे उन्हें बेवजह परेशान होना पड़ता है।read more:https://pahaltoday.com/problems-of-municipal-bodies-will-be-resolved-quickly-development-plans-will-gain-momentum-dm-anupam-shukla/
तीमारदारों का कहना है कि जब वे मरीजों को लेकर जल्दी में होते हैं, तब बाइक स्टार्ट नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी होती है। कई बार इमरजेंसी में भी समय बर्बाद हो जाता है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं। लोगों का आरोप है कि यह सब अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण हो रहा है। सुरक्षा कर्मियों पर कोई निगरानी नहीं है, जिससे वे मनमानी कर रहे हैं। पहले से ही मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाएं लोगों की परेशानी और बढ़ा रही हैं। कई तीमारदारों ने बताया कि इन समस्याओं से तंग आकर वे अब प्राइवेट अस्पतालों की ओर जाने लगे हैं। इससे सरकारी अस्पतालों पर लोगों का भरोसा भी कम हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषी सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और अस्पताल की व्यवस्था को जल्द सुधारा जाए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *