पहल टुडे, जिला ब्यूरो – रवि प्रकाश द्विवेदी
संग्रामपुर/अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत संग्रामपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार, थाना संग्रामपुर क्षेत्र के तुलापुर भैरोपुर गांव निवासी वादी राम कुमार गिरि ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 24 वर्षीय पुत्री कोमल गिरि को मिसिरपुर बेलखरी निवासी मोहित विश्वकर्मा पुत्र रामबरन विश्वकर्मा बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर भगा ले गया है।इस मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0-029/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। अभियान के तहत सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीम ने युवती को बरामद कर लिया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है। फिलहाल क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।