पूर्व प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित ओम प्रकाश शर्मा का 90वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

नई दिल्ली। आलोक भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, शिक्षाविद् एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित ओम प्रकाश शर्मा का 90वां जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह, सम्मान और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर उनके पूर्व विद्यार्थियों, परिजनों, रिश्तेदारों, कांग्रेस नेताओं, समर्थकों तथा हजारों शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।समारोह में उपस्थित लोगों ने पंडित ओम प्रकाश शर्मा के शिक्षा, समाज सेवा एवं सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें एक प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व बताया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने लंबे शिक्षकीय जीवन में न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का भी विकास किया।इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद श्री संतोष पाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री हरि दत्त शर्मा, श्री रूपेन्द्र शर्मा, श्री यश पाल शर्मा, श्री अशोक शर्मा, श्री जे.पी. शर्मा,  संजय चौहान,  राजेन्द्र चौधरी, श्री के.के. बेनी, श्री वी.एस. बेनी तथा श्री राजीव चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने पंडित ओम प्रकाश शर्मा को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्र टाइम्स के संपादक श्री विजय शंकर चतुर्वेदी ने भी पंडित ओम प्रकाश शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा,read more:https://pahaltoday.com/retired-officers-house-in-up-notes-everywhere-currency-found-scattered-everywhere/«”पंडित ओम प्रकाश शर्मा जी शिक्षा, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक जीवन के ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने अपने कर्म, सादगी और समर्पण से समाज में विशिष्ट पहचान बनाई है। 90 वर्ष की आयु में भी उनकी सक्रियता, सकारात्मक सोच और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सक्रिय जीवन की हार्दिक कामना करता हूं।”»जन्मोत्सव समारोह के दौरान केक काटकर खुशियां साझा की गईं तथा उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में पूर्व विद्यार्थियों और शुभचिंतकों ने व्यक्तिगत रूप से तथा विभिन्न माध्यमों से उन्हें बधाई संदेश भेजे।अपने संबोधन में पंडित ओम प्रकाश शर्मा ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवनभर उन्हें समाज का प्रेम, सम्मान और सहयोग प्राप्त हुआ है, जिसके लिए वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं।समारोह सौहार्दपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने पंडित ओम प्रकाश शर्मा के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *