सरयू नहर में नहाने गया किशोर डूबा, दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

बहराइच ( मिहीपुरवा )। नगर पंचायत मिहीपुरवा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में नहर में नहाने गया 14 वर्षीय किशोर डूब गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
नहाने के दौरान फिसला पैरread more:https://pahaltoday.com/pawan-khera-gets-a-setback-from-the-high-court-anticipatory-bail-plea-rejected/जानकारी के अनुसार, मोतीपुर वार्ड नंबर-1 निवासी अफसर अंसारी के बड़े बेटे (उम्र लगभग 14 वर्ष) बीचपरी पुल के पास सरयू नहर में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहर में पानी का बहाव अधिक होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथी बच्चे डरकर भागे, परिजनों को दी सूचना घटना के समय साथ मौजूद अन्य बच्चे घबरा गए और तुरंत वहां से भागकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तलाश कर बरामद किया शव घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी तलाश के बाद किशोर का शव नहर से बरामद कर बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नहर किनारे सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *