बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में शिक्षक शिक्षिकाओं का अहम योगदान : कुंवर दिव्यदर्शी

श्रद्धा माण्टेसरी स्कूल दुर्गापुरी कालोनी सत्तिनपुरवा बिसवां का हिन्दी मीडियम का परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज बिसवां कुवंर दिव्यदर्शी, बिसवा बार एसोसिएशन बिसवा सचिव नीरज कुमार श्रीवास्तव एड ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।मुख्य अतिथि सिविल जज कुँवर दिव्यदर्शी ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही साथ संस्कारवान बनाने विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहता है।उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों की प्रगति देखकर अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि विद्यालय परिवार बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए सजगता के साथ शिक्षा प्रदान कर रहा है। सभी को बहुत बहुत बधाई एवं बच्चों को आशीर्वाद।विद्यालय प्रबंधक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव एड.एवं सह प्रबंधक अरुणेश कुमार श्रीवास्तव एड.के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।सिविल जज बिसवां कुंवर दिव्यदर्शी सहित सभी अतिथियों द्वारा द्वारा क्लास में प्रथम,द्वितीय,तृतीय,चतुर्थ,पंचम स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार,परीक्षाफल एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के सर्वाधिक अंक एवं प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड एवं अन्य बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के सम्मानित आचार्य प्रेम शंकर बाजपेई द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/tension-between-afghanistan-and-pakistan-is-once-again-reaching-a-dangerous-point/ विद्यालय के डायरेक्टर अरूणेश श्रीवास्तव, अध्यापिकाएं रुची वर्मा,पूर्णिमा मिश्रा,अंजनी यादव,सुनीता यादव,प्रिया वर्मा,शिवानी सिंह,प्रीती यादव ने आए हुए मुख्य अतिथि सिविल जज कुँवर दिव्यदर्शी,बिसवां बार एसोसिएशन सचिव नीरज श्रीवास्तव एडवोकेट,बिसवां बार एसोसिएशन अध्यक्ष राज किशोर यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कठेरिया एड, उपाध्यक्ष इंतिखाब आलम सिद्दीकी,कोषाध्यक्ष अनमोल मौर्या एड,जितेंद्र कुमार मिश्रा, कौशल किशोर वर्मा,जितेन्द्र भार्गव आदि का बैज लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।विद्यालय परिवार के डायरेक्टर अरूणेश श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सिविल जज बिसवां कुंवर दिव्यदर्शी,बिसवा बार एसोसिएशन अध्यक्ष राज किशोर यादव एवं सचिव नीरज कुमार श्रीवास्तव,संतोष कठेरिया,इंतिखाब आलम सिद्दीकी,प्रबंधक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,जितेन्द्र मिश्रा,अनमोल कन्हैया,जितेन्द्र भार्गव,कौशल वर्मा,अमरेन्द्र श्रीवास्तव आदि अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिवार के प्रमोद कुमार श्रीवास्तव एड एवं अरुणेश श्रीवास्तव एड ने अतिथि रजनीकांत दीक्षित,प्रभाष को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव एवं उप प्रधानाचार्या श्रीमती अणिमा श्रीवास्तव ने विद्यालय परिवार की तरह से सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *