मिर्जापुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, परसिया में कार्यरत शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा महिला शिक्षिकाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।कार्यक्रम दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही एक प्रगतिशील समाज की आधारशिला है। महिलाओं ने शिक्षा, समाजसेवा, प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनके सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर निरंतर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।