शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता, उनका मार्गदर्शन अमूल्य: अविनाश शुक्ला

जमानियां। शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की जमानियां शाखा में स्थानीय शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा प्रबंधक अविनाश शुक्ला ने शिक्षकों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अविनाश शुक्ला ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता हैं। शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को दिशा देने और समाज निर्माण में शिक्षकों का योगदान अमूल्य है। शिक्षकों के सम्मान से समाज में शिक्षा और शिक्षक की भूमिका के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य कर रहा है। बैंक की ओर से शिक्षकों को सैलरी अकाउंट पैकेज के साथ कार लोन, होम लोन सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने शिक्षकों को बैंक की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह ने शिक्षकों के सम्मान के लिए बैंक एवं शाखा प्रबंधक का आभार व्यक्त किया। अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) अरविन्द कुमार सिंह ने शिक्षकों को दी जा रही बैंकिंग सुविधाओं की सराहना करते हुए एसबीआई के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान एआरपी प्रेम कुमार सिंह, मनोज पांडेय, धर्मेंद्र यादव, अरुण यादव, गोरख, राम प्रसाद सहित अन्य शिक्षक एवं लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *