गाजीपुर जखनियां । जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष टीबी उन्मूलन अभियान के तहत ग्राम पंचायत जलालाबाद के पंचायत भवन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर बीपी, एक्स-रे सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर का उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में ही कैंप लगाकर लोगों की जांच की तथा आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर प्रभारी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि जांच के दौरान तीन व्यक्ति टीबी पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह के साथ दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। शिविर में फार्मासिस्ट प्रियांशु यादव, एक्स-रे टेक्नीशियन पंकज मधुकर, सहायक रोशन लाल, सीएचओ अनिकेत, पंकज, आस्था सहित एएनएम और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि आशा बहुओं एवं सीएचओ के मानदेय/वेतन के भुगतान में हो रही देरी से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर भुगतान न होने के कारण आने-जाने और अन्य कार्यों के संचालन में भी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। read more:https://pahaltoday.com/agitation-intensifies-over-pending-honorarium-district-president-of-gram-rozgar-sevak-sangh-on-hunger-strike-in-bahraich/इस दौरान सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के संचालक हिमांशु मौर्य भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने गांव में ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।