पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात में अपराध निवारण की दिशा में साइबर क्राइम से सम्बन्धित घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, शिकायतकर्ता आवेदिका प्रीति पत्नी सोमनाथ निवासी ग्राम बाघपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात को अज्ञात साइबर ठग द्वारा ऑनलाइन पार्सल भेजने की बात कहकर पार्सल को पुलिस के पकड़ लेने की धमकी देते हुए पीड़िता से ₹ 1,40,000/- जन सेवा केन्द्र से ट्रांसफर करवाकर साइबर ठगी करने के सम्बन्ध में दिनांक 03.10.2025 को साइबर हेल्प डेस्क शिवली पर शिकायत दर्ज करायी थी। जिस पर थाना शिवली पुलिस (साइबर सेल हेल्प डेस्क) द्वारा जांच एवं कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता की कटी हुयी धनराशि में से ₹ 55,425/- रूपये को दिनांक 11.04.2026 को आवेदिका के खाते मे वापस करायी गयी है। शेष धनराशि की बरामदगी हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने थाना शिवली पुलिस का धन्यवाद दिया ।