कानपुर देहात _ पकी फसल की समय पर कटाई में कंबाइन मशीन स्पार्क अरेस्टर का प्रयोग करें,विद्युत के तारों के नीचे फसल न रखना। इसके अलावा, खेत के पास ट्रैक्टर-हैरो तैयार रखें। आग लगने पर जिस ओर आग बढ़ रही हो उस ओर खेत की तुरंत जुताई करें जिससे आग आगे ना बढ़ पाए उक्त बात उच्च प्राथमिक विद्यालय सिठमरा के प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर ने अग्नि सुरक्षा पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के बच्चों को सम्बोधित करते हुए कही।इस अवसर पर आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार दीक्षित ने कहा कि अग्नि दुर्घटना पर 100 या 101 नम्बर डायल करें। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने के लिए रास्ता साफ रखें। खेत के आसपास की 3 मीटर अंदर तक फसल पहले काट लें, जिससे बगल के खेत से गैप बन जाए और दो खेतों के बीच आग आगे ना बढ़ सके। शिक्षक माया देवी ने कहा कि अग्नि दुर्घटना पर घबराएं नहीं बच्चे और बुजुर्गों को पहले सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं। शिक्षक गुंजन पाण्डेय ने कहा कि जल स्रोतों को भरा रहने दें आग बुझाने वाला सिलेंडर और पानी से भरी बाल्टी हमेशा तैयार रखें। इस अवसर पर छात्रा कमिनी ने सभी को पोस्ट पढ़कर सुनाए पोस्टर प्रतियोगिता में कनक, काजल, दिव्या, स्वाति सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया।