देहरादून : देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512 व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई जबकि प्रशासन के पास स्टॉक में 35,262 घरेलू और 1,313 व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसके बावजूद मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर बना है, जिससे संकट बरकरार है।एलपीजी की कालाबाजारी रोकने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने क्षेत्रवार…