हिन्दू नववर्ष पर गौरीगंज में निकली स्वाभिमान पदयात्रा, श्री राम के नारों से गूंजा क्षेत्र 

गौरीगंज/अमेठी।हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर जामों रोड स्थित हनुमान मंदिर (पूरे नेमघर पण्डित) से भव्य हिन्दू स्वाभिमान पद यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राकेश प्रताप सिंह और सगराश्रम के पीठाधीश्वर मौनीमहाराज ने इस भव्य यात्रा में शामिल होकर क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की।विधायक ने सभी को हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और हिन्दू स्वाभिमान की गौरवशाली विरासत के प्रतीक हैं, जो समाज को एक सूत्र में बांधते हैं।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि नववर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए। इस भव्य पदयात्रा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गूंज उठा और लोग भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *