जिला महामंत्री पद के लिए अवधेश राजभर की पुनः उम्मीदवारी पर समर्थकों में उत्साह, सम्मान समारोह में जुटे कार्यकर्ता

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अवधेश राजभर को पुनः जिला महामंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस घोषणा के साथ ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में उनके निजी आवास बिहारा पर एक सादगीपूर्ण लेकिन उत्साहपूर्ण सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने अवधेश राजभर को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं एम एन ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंधक सुनील सिंह कुशवाहा ने बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने एक अनुभवी और कर्मठ कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अवधेश राजभर के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनसंपर्क अभियान को नई गति मिलेगी।कार्यक्रम में निवर्तमान जिला मंत्री राकेश यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अवधेश राजभर लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और उनकी कार्यशैली कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रही है। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा।समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपने नेता के प्रति समर्थन और उत्साह व्यक्त किया। माहौल पूरी तरह से उत्सवमय रहा और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि अवधेश राजभर निरंतर प्रगति करते हुए समाज और संगठन की सेवा करते रहें तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *