जनपद में घरेलू गैस और ईंधन की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान, अफवाह उड़ाने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही-जिलाधिकारी गाजियाबाद।

जिलाधिकारी ने की अपील जनपद में डीजल/पेट्रोल व घरेलू रसोई गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त आपूर्ति व रिजर्व की उपलब्धता है मौजूद, गैस एजेंसियों तथा पेट्रोल पम्पों पर अनावश्यक न लगायें भीड़।
पेट्रोल/डीजल तथा घरेलू सिलेण्डर की जमाखोरी करने, अफवाह फैलाने, अवैध भण्डारण व कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सभी उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन एवं आपूर्ति विभाग की टीमों का किया गया गठन।जिला प्रशासन द्वारा जारी किया हेल्पलाइन नंबर, किसी भी समस्या व जानकारी हेतु 0120-3761964 पर करें कॉल।गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉदड़ जी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डर की कोई कमी नही है। जनपद में “घरेलू गैस सिलेण्डरों की कमी“ की बात अफवाह व बेबुनियाद है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में आपूर्तिकर्ता एजेंसियों के पास डीजल/पेट्रोल व घरेलू रसोई गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति व रिजर्व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।read more:https://pahaltoday.com/as-eid-approaches-markets-become-lively-with-shoppers-thronging-late-into-the-night/ वर्तमान में बेबुनियाद अफवाह पर, उपभोक्ताओं द्वारा अधिक बुकिंग कराने से सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण सर्वर पर गैस बुकिंग में समस्या आ रही है, जिसे ठीक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घरेलू सिलेण्डरों की बुकिंग एवं उसकी डिलीवरी की प्रक्रिया में परिवर्तन किया गया है। 02 सिलेण्डरों की बुकिंग के बीच 25 दिन का अन्तराल निर्धारित किया गया है। पेट्रोल/डीजल तथा घरेलू सिलेण्डर की जमाखोरी, कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिये सभी उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस एवं आपूर्ति विभाग की टीम का गठन किया गया है। यदि कोई व्यक्ति पेट्रोल/डीजल तथा घरेलू सिलेण्डर की जमाखोरी करने, अफवाह फैलाने, कालाबाजारी या अवैध भण्डारण करता है तो सम्बन्धित के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जिला प्रशासन द्वारा सम्बन्धित किसी भी समस्या, जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 01203761964 जारी किया गया है।गैस से संबंधित किसी भी असुविधा/शिकायत होती है तो संबंधित गैस एजेंसी के विक्रय प्रबंधक आईओसीएल श्री दीपकराज मो0-9624451100 श्री नमन यादव मो0-8053333039, बीपीसीएल सुश्रीकनकना मो0-9707048264, एचपीसीएल श्री अमित कुमार मो0-9582418375 एवं संबंधित आपूर्ति विभाग तहसील मोदीनगर हेतु क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्री विनोद भारती मो0 न0-9528871403, मोदीनगर शहर हेतु क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्रीमती स्वेज पंवार मो0-9720577155, ब्लॉक भोजपुर हेतु पूर्ति निरीक्षक श्रीमती हेमलता मो0-7408137240, मोदीनगर शहर हेतु पूर्ति निरीक्षक श्रीमती दीपा वर्मा मो0- 8272829626, मुरादनगर शहर और ग्रामीण हेतु पूर्ति निरीक्षक श्री शैलेश कुमार सिंह मो0-9453418386, तहसील लोनी के लिये क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्री विशाल यादव मो0 न0-7906871761 एवं पूर्ति निरीक्षक श्री आनंद स्वरूप त्रिपाठी मो0-9984450573 तथा तहसील सदर हेतु क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्रीमती प्रिया तिवारी मो0-6394555683, नगर क्षेत्र प्रथम, ब्लॉक रजापुर हेतु पूर्ति निरीक्षक श्री सत्यप्रकाश मालवीय मो0-8010287829, नगर क्षेत्र द्वितीय हेतु पूर्ति निरीक्षक श्रीमती प्रियंका राय मो0-8800453645, नगर क्षेत्र ट्रांसहिण्डन हेतु पूर्ति निरीक्षक श्रीमती नूर फातिमा मो0 न0-8081205222, नगर क्षेत्र खोड़ा हेतु पूर्ति निरीक्षक सुश्री दिव्या जिंदल मो0 न0-8860369093 पर कॉल कर अगवत करायें।
जिलाधिकारी महोदय ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा गैस एजेंसियों तथा पेट्रोल पम्पों पर अनावश्यक भीड़ न लगायें, जनपद में डीजल/पेट्रोल व घरेलू रसोई गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त आपूर्ति व रिजर्व की उपलब्धता मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *