दस एमबीए ट्रांसफार्मर की खूंटी का मरम्मत कार्य होने से आपूर्ति बाधित

हलिया (मिर्जापुर) । 33/11 विद्युत उपकेंद्र हलिया के दस एमबीए ट्रांसफार्मर के खूंटी के मरम्मत कार्य होने के कारण करीब चार घंटे अदवा, हलिया, कोटाघाट, ड्रमण्डगंज फीडर की विद्युत आपूर्ति रही बाधित । आपूर्ति बाधित होने से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफार्मर के खूंटी का मरम्मत कार्य किया जा रहा है।  मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल किया जायेगा इस संबंध में उपखण्ड अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया की दस एमबीए ट्रांसफार्मर के खूंटी का मरम्मत कार्य होने से आपूर्ति बाधित रही खूंटी का मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति बहाल करा दिया जायेगा।स्कूल बस का फिटनेस फेल होने से एआरटीओ ने पकडकर किया कार्रवाई हलिया (मिर्जापुर)। क्षेत्र के हथेड़ा अदवा मार्ग हथेड़ा गांव हलिया थाने के पास से सोमवार की दोपहर स्कूल से बच्चों को लेकर छोड़ने जा रही स्कूल बस को एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने स्कूल बस को रोककर कागजात चेक करते हुए फिटनेस फेल होने पर स्कूल बस से बच्चों को नीचे उतारकर कार्रवाई करते हुए बस को पुलिस अभिरक्षा में थाना परिसर में खड़ा कराते हुए बस को पुलिस को सुपुर्द कर दिया है । स्कूल बस का करीब दो वर्षो से फिटनेस फेल चल रहा था फेल फिटनेस होने के बाद भी स्कूल प्रबंधक द्वारा स्कूल बस से बच्चों को ढोया जा रहा था इस संबंध में एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया की स्कूल बस का फिटनेस फेल होने से बस को पकडकर कार्रवाई किया गया है । बस को थाना परिसर में खड़ा कराकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।सम्पूर्ण सामाधान दिवस: 47 में तीन का निस्तारण, जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप हलिया (मिर्जापुर )। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सोमवार को तहसील सभागार में एडीएम नमामि गंगे विजेता व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस महेंद्र सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। फरियादियों द्वारा कुल 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया।फरियादी गोडर के वीरेंद्र कुशवाहा ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया की मेरी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है जिसे रोका जाए। बंजारी निवासी संगीता देवी ने  पैमाइश कराए जाने की मांग की। गोबर के फल्लू सिंह  ने माइनर पर लगी पुलिया की रिपेयरिंग कराने की मांग की। चर्की खुर्द के ओम प्रकाश ने पत्र देकर अवगत कराया की पेंशन दिलाया जाए।समाधान दिवस की अंत में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस महेंद्र सिंह ने टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि फरियादी की समस्याओं को निस्तारित करते हुए समय के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस खंड विकास अधिकारी अंशुल हिदल, तहसीलदार दीक्षा पांडेय , नायब तहसीलदार प्रताप नारायण ओझा, व राजू यादव थाना प्रभारी लालगंज अभय कुमार सिंह आदि संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *