कानपुर देहात _ पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर चेकिंग अभियान कर सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, बाजारों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों को अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, वाहन चेकिंग को और अधिक सख्ती से करने तथा आम जनमानस में पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अभियान के तहत 1.थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की गई। 2. संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की पड़ताल की गई। 3. होटल, ढाबा, रेंटल हाउस आदि की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 4. आम नागरिकों से संवाद कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को नियमित अंतराल पर पैदल गश्त करने और नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर ,प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।