पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा थाना अकबरपुर व मिशन शक्ति केन्द्र, बाल शिशु गृह एवं थाना परिसर का औचक निरीक्षक किया गया ।

हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक पुलिस श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति केन्द्र, बाल शिशु गृह एवं थाना परिसर का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता एवं पुनर्वास से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं, रजिस्टरों, शिकायत निवारण व्यवस्था, काउंसलिंग रिकॉर्ड, हेल्पलाइन कनेक्टिविटी एवं स्टाफ की उपस्थिति की समीक्षा की। साथ ही बाल शिशु गृह में बच्चों की देखभाल, स्वच्छता, शिक्षा एवं सुरक्षा संबंधी प्रबंधों का भी निरीक्षण किया। थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा लॉक-अप की स्थिति, सीसीटीवी फुटेज की कार्यक्षमता, महिला हेल्प डेस्क की सक्रियता, थाने की स्वच्छता एवं सज्जा, शस्त्रो का रखरखाव आदि का भी जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, व क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *