हैदरगढ़-बाराबंकी। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता और अनुशासन प्रियता के लिए प्रसिद्ध विद्यालय रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रतिभा सम्मान समारोह में बुधवार को मेधावी विद्यार्थियों को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश बख्श सिंह ने विद्यार्थियों को लक्ष्य पर कड़ी दृष्टि रखने के लिए प्रेरित किया। जबकि आए हुए अतिथियों का विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश प्रताप सिंह ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर के स्वागत किया।read more:https://khabarentertainment.in/police-arrested-an-accused-under-the-gangster-act/
हैदरगढ़ क्षेत्र के रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज में बुधवार को हाई स्कूल इंटरमीडिएट के सफल छात्राओं के चेहरे पर एक अलग किस्म की ऊर्जा नजर आ रही थी दरअसल मौका था मेधावियों के सम्मान समारोह का। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रबंधक सुनील सिंह एवं मुख्य वक्ता अधिवक्ता कमलेश बक्श सिंह तथा विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने संयुक्त रूप से इंटरमीडिएट के मेधावियों का सम्मान किया।इस मौके पर अधिवक्ता कमलेश बख्श सिंह ने कहा कि हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा को उत्तीर्ण करके अब आगे बढ़ाने वाले विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर दृष्टि कायम रखनी होगी उन्होंने कहा कि सतत शिक्षा एवं प्रयासों से ही हमें जीवन में सफलता अर्जित होती है श्री सिंह ने विद्यार्थियों का आवाहन किया कि वह शिक्षा व संस्कार के साथ अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करें उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रबंधन की भूरि- भूरि प्रशंसा की। प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय परिवार के द्वारा अच्छा प्रयास किया जा रहा है।सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वतंत्र व निष्पक्ष तथा प्रसन्न चित्त से शिक्षा अर्जन के कार्य को पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों की दीक्षा को आत्मसात करने पर ही विद्याथÊ अपने जीवन में उत्कृष्ट सफलता को प्राप्त करेंगे। राजू भैया ने रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश प्रताप सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत एवं सच्चे प्रयासों से विद्यालय को न सिर्फ उच्च स्तर पर पहुंचाया। बल्कि यहां तमाम पढ़ने वाले विद्यार्थियों के जीवन को भी नई दिशा दी। जिनमें से आज तमाम विद्याथÊ सफलतम जीवन की ओर अग्रसर भी है।खास बात यह थी कि उनके अभिभावकों को भी विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से हरिशंकर शर्मा, ओमप्रकाश मौर्य, कृष्ण कुमार मिश्रा, सरोज वर्मा, राकेश गिरी तथा विद्यालय के संरक्षक महंकाल शाह, आदित्य सिंह, दीपक वैश्य, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार मिश्रा, बबलू सिंह, विष्णू कुमार पांडे आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य अखिलेश प्रताप सिंह ने स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और शिक्षाकाएं सहित छात्र छात्राएं एवं अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे।