रामायण से जुड़े प्रसंगों पर छात्रों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में बृहस्पतिवार को रामनवमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। छात्र एवं छात्राओं ने रामायण से जुड़े प्रसंगों पर आधारित नाटक, भजन और भाषण प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्ति में हो गया। छोटे-छोटे बच्चों ने राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने अपने संबोधन में भगवान श्री राम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्री राम का जीवन सत्य, मर्यादा और कर्तव्य निष्ठा का प्रतीक है, जिसे हर विद्यार्थी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने बताया कि भगवान राम की तरह हम सभी लोगों को विषम परिस्थितियों में भी धैर्य रखना चाहिए और सभी का सम्मान करना चाहिए। सभी लोग रामनवमी के अवसर पर भगवान राम के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लें और जीवन को प्रेम, करुणा और मर्यादा से भर दें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, मनोज दुबे, योगेंद्र देव पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, अपर्णा श्रीवास्तव, आकांक्षा तिवारी, संजू पांडेय, आंचल पटेल आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *