हलिया (मिर्जापुर)। क्षेत्र के हथेड़ा गांव स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के कुल 35 छात्र छात्राओ को शैक्षिक भ्रमण पर सोमवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि काशी प्रसाद मिश्रा व प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद मिश्रा ने शैक्षणिक भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया है । ताकि वे शैक्षणिक भ्रमण पर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकें और अपने पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारियों को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकें। इन भ्रमणों के दौरान, वे विभिन्न ऐतिहासिक सांस्कृतिक और औद्योगिक स्थलों का दौरा किया हैं, जैसे कि प्रयागराज संगम, आनंद भवन कृषि विज्ञान केंद्र, दीनदयाल शोध संस्थान आदि भ्रमणों का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास, सामाजिक व्यवहार, नेतृत्व क्षमता और भावनात्मक परिपक्वता को सुदृढ़ बनाना है। वे आधुनिक शिक्षण व्यवस्था और नवाचार गतिविधियों से परिचित होते हैं, जिससे उनकी जिज्ञासा और समझ का विस्तार होता है इस दौरान विद्यालय के अध्यापक आशीष कुमार मिश्रा, शिक्षा मित्र निर्मला, अनुदेशक रंजना, अजीत कुमार यादव मंजीत त्रिपाठी, एसएमसी अध्यक्ष दिनेश पाल आदि मौजूद रहे।महिला से मारपीट करने वाले चार लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हलिया (मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी रविता पत्नी विनोद पाल ने रविवार की देर शाम थाने में तहरीर देकर चार लोगो के विरुद्ध गाली गलौज मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है दी गई तहरीर में बताया है की 8 मार्च को करीब 12 बजे दिन मेरी साड़ी उड़कर बबुलेश की टीन शेड पर चली गई मै निकालने गई की बबुलेश, बृजेश व सुशील व इंद्रावती निवासी बरुआ मिलकर मुझे मारने लगे जिससे पैर घुटनो व कुहनी पर चोट आई है। गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दिए है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेज दिया हैै। और पुरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गयी है इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है।