सादात के कंपोजिट विद्यालय से छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण सारनाथ के लिए रवाना

गाजीपुर। सादात शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मजुई मरदापुर से रविवार को छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण सारनाथ के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।भ्रमण दल को विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामअवध सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की भी प्रत्यक्ष जानकारी मिलती है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती है।इस अवसर पर सहायक अध्यापक महेंद्र सिंह यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ सादात के पूर्व मंत्री महेंद्र कुमार, डॉ. सीमा देवी, अंशु कनौजिया तथा श्रीमती रोशन यादव भी उपस्थित रहे।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस भ्रमण को लेकर खासा उत्साह दिखाया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कर बौद्ध संस्कृति, प्राचीन इतिहास एवं विरासत से परिचित होंगे।विद्यालय परिवार ने छात्रों के सुरक्षित एवं सफल भ्रमण की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन और सजगता के साथ यात्रा करने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *