जमानियां। शनिवार के दिन सत्यम इंटरनेशनल स्कूल, लोदीपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद चुनाव का आयोजन को सफलता पूर्वक किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। इस दौरान छात्र परिषद चुनाव के अंतर्गत School Head Boy, School Head Girl, School Vice Captain, Sports Captain, Sports Vice Captain, Discipline In-charge, Assembly In-charge एवं Cultural Event In-charge सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए मतदान कराया गया। चुनाव प्रक्रिया विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं अनुशासित तरीके से संपन्न हुई। विद्यार्थियों में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ इस चुनाव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, टीम भावना, सहयोग एवं निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना था। विद्यार्थियों ने मतदान के माध्यम से लोकतंत्र की कार्यप्रणाली एवं जिम्मेदार नेतृत्व के महत्व को व्यावहारिक रूप से समझा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी प्रत्याशियों एवं मतदान में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उन्हें भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण ने चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए सभी विद्यार्थियों तथा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग करने वाले शिक्षकों की सराहना की। फोटो