गाजियाबाद। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ‘विशेष जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति’ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने तथा विद्यालयी वाहनों के संचालन में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधनों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में श्री अमित राजन राय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त विद्यालयों में विद्यालयी वाहनों के चालकों का चरित्र सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि विद्यार्थियों के परिवहन हेतु केवल सत्यापित एवं स्वस्थ चालक ही वाहन का संचालन करें। बैठक में विशेष रूप से छोटे बच्चों की सुरक्षा पर जोर देते हुए निर्देश दिए गए कि छोटे बच्चों के आवागमन के लिए प्रयुक्त प्रत्येक विद्यालयी वाहन में एक स्त्री/पुरुष सहायक की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उक्त सहायक का दायित्व बच्चों को सुरक्षित रूप से वाहन में चढ़ाने एवं उतारने तथा यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा पर निगरानी रखना होगा।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ किसी भी दशा में छोटे बच्चों को बिना सहायक के विद्यालयी वाहन से आवागमन न कराया जाए। साथ ही उत्तार प्रदेश मोटरयान नियमावली, 2019 के प्रावधानों के अनुपालन में प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा से संबंधित मामलों की देखभाल एवं विद्यालयी परिवहन व्यवस्था की निगरानी हेतु “विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए गए। समिति द्वारा विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, चालकों की स्थिति तथा विद्यार्थियों के सुरक्षित परिवहन से संबंधित व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी।बैठक में विद्यालय प्रबंधन को यह भी निर्देशित किया गया कि विद्यालयी वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा वाहनों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यालय संचालकों से भी अपील की गई कि वे शासन द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए विद्यार्थियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएं।बैठक में श्री अमित राजन राय, एआरटीओ (प्रवर्तन) श्रीमती अंकित शुक्ला एआरटीओ (प्रवर्तन), श्री आशुतोष उपाध्याय, यात्री / मालकर अधिकारी एवं श्री अभिषेक यादव, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजियाबाद के साथ विद्यालय प्रबन्धन उपस्थित रहें।