वेव सिटी में अत्याधुनिक ICCC लॉन्च, सुरक्षा और सेवाओं को मिला नया आयाम

गाजियाबाद। भारत की पहली निजी स्वामित्व वाली स्मार्ट सिटी वेव सिटी ने सुरक्षा और शहरी सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) लॉन्च किया है। यह आधुनिक सुविधा एक केंद्रीकृत डिजिटल बैकबोन के रूप में काम करेगी, जो रियल टाइम निगरानी, कुशल प्रशासन और स्मार्ट सेवाओं के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करेगी।करीब 16,000 वर्ग फुट में फैला यह कमांड सेंटर अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है। इसके केंद्र में एक उन्नत सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित की गई है, जो पूरे टाउनशिप की 24×7 रियल टाइम मॉनिटरिंग करती है। साथ ही, यह सेंटर एक केंद्रीय सुविधा कार्यालय के रूप में भी कार्य करता है, जहां से निवासियों को सभी सेवाओं के लिए एकल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाता है।इस अवसर पर वेव सिटी के सीओओ सीजे सिंह ने कहा कि ICCC का शुभारंभ स्मार्ट और भविष्य के लिए तैयार टाउनशिप के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।read more:https://khabarentertainment.in/accused-of-making-them-work-beyond-the-stipulated-time-workers-staged-a-protest/  उन्होंने बताया कि उन्नत तकनीक और डेटा इंटीग्रेशन के माध्यम से न केवल संचालन क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि निवासियों को अधिक सुरक्षित और उत्तरदायी वातावरण भी मिलेगा।ICCC में COB तकनीक से लैस दो विशाल वीडियो वॉल (एलईडी स्क्रीन) स्थापित की गई हैं, जिनमें से एक स्मार्ट सिटी सेवाओं के लिए और दूसरी सुरक्षा निगरानी के लिए समर्पित है। प्रत्येक स्क्रीन लगभग 23 फीट x 8.8 फीट की है। इसके अलावा, यहां ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR), घुसपैठ पहचान, भीड़ निगरानी, संदिग्ध या लावारिस वस्तु की पहचान और विशेषता आधारित सर्च जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, यह कमांड सेंटर बिजली वितरण, स्ट्रीट लाइटिंग, जल उपचार संयंत्र (WTP) और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के प्रबंधन का भी केंद्र बनेगा। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी या बाधा का तुरंत पता लगाकर संबंधित टीमों को सूचना दी जाएगी, जिससे त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *