राज्य सूचना आयुक्त करेंगे बाराबंकी महोत्सव का उद्घाटन

बाराबंकी। जिले की प्रतिभाओं को निखारने के लिए उचित मंच देने और जिले की संस्कृति और तहजीब को आमजन तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को बाराबंकी महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का उद्घाटन राज्य सूचना आयुक्त उप्र शासन मोहम्मद नदीम अहमद शाम करीब साढ़े छह बजे करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी व विधान परिषद सदस्य इंजी. अवनीश कुमार सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को लोकनृत्य, गायन और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/ शुक्रवार को होने वाले महोत्सव में अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजक फरहान अमीन सिद्दीकी ने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि शुक्रवार 10 अप्रेल से शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव में छात्र छात्राओं की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए क्विज, कला, और गायन प्रतियोगिताओं सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगायें जा रहे स्टाल आकर्षण का केन्द्र होंगे ।10 अप्रैल शाम को कवि सम्मेलन, 11 अप्रैल को अखिल भारतीय मुशायरा व 12 अप्रैल को ग़ज़ल संध्या के साथ-साथ सम्मान समारोह व प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजक फरहान आमीन सिद्दीकी ने बताया बच्चों के कार्यक्रम व प्रतियोगिता दोपहर में तो वहीं कवि सम्मेलन, मुशायरा व ग़ज़ल संध्या का आयोजन शाम सात से देर रात्रि तक होगा। उन्होंने बताया कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *