भदोही। रामरायपुर वन विभाग के बगल में मिर्जापुर रोड स्थित स्टार हास्पिटल गरीबो, निरीह व असहाय तथा सामान्य व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। हॉस्पिटल में प्रत्येक मंगलवार को काफी संख्या में गरीब निरीह मरीज पहुंच कर नि:शुल्क परामर्स के साथ दवाओं का भी लाभ ले रहे है। 32 वर्षो से लगातार 24 घण्टे उपलब्ध रहकर गरीब हो या अमीर सबकी सेवा निःशुल्क सेवा की जा रही है।वैसे तो चिकित्सा सेवा को लोगो ने पेशा बना रखा है। जहां पहुंचने के बाद डाक्टर मरीजों से अनावश्यक जांच कराते है। साथ ही दवाओं के नाम पर जम कर धन उगाही करते है। और फीस इतनी की उतने में दवा मिल जाती है खूब जम कर मरीजों से वसूली की जा रही है। लेकिन कुछ ऐसे भी चिकित्सक है जो इसे सेवा ही समझते है। उनमें से एक है डॉ गुलाम ख्वाजा जो गरीब मरीजों को नि: शुल्क परामर्स देने के साथ दवाएं भी देने में लगे हुए है। सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को डॉ गुलाम ख्वाजा व उनके पुत्र डॉ. उस्मान ख्वाजा अपने स्टार हास्पिटल में गरीब मरीजों के लिए नि:शुल्क परामर्स देते है। साथ ही ऐसे मरीजों को मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध करा रहे है। वहीं आईसीयू में विशेष छूट दी जा रही है जिससे मरीज डॉक्टर को दुआएं देते हुए खूब एक दूसरे से चर्चा कर रहे हैं। उनके इस कार्य की खुब सराहना हो रही है। हो भी क्यो न इनके कारण गरीबों को काफी सहुलियत मिल जा रही है।