हलिया (मिर्जापुर)। क्षेत्र के देवहट ड्रमण्डगंज स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में सोमवार को परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए परीक्षा परिणाम में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रबंधक द्वारा रेंजर साइकिल दिया गया है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामानुज प्रताप सिंह महा विद्यालय के प्रचार्य शंभू नाथ त्रिपाठी रहे सेंट फ्रांसिस स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एश्वर्य सिंह गहरवार ने 99.42 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार अंकित कुमार कुशवाहा ने 94.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किया बालकृष्ण पाल ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया है स्कूल टाप करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि व विद्यालय के डायरेक्टर दिवाकर सिंह राजपूत ने तीनों छात्रों को रेंजर साइकिल व गोल्ड मेडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया इसी प्रकार अपने अपने कक्षा में टाप करने वाले छात्र अस्तित्व पटेल,अंकित कुमार, यस तिवारी,नुसररत अंसारी,दिव्य प्रिया राजपूत,राजवीर सोनी,अमीना बानो, आयांश पाल को मेडल व प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया है मुख्य अतिथि ने कहा की स्कूल टॉप करने वाले छात्रों के साथ अन्य छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और बच्चों के वैदिक शिक्षा पर बल देते हुए आधुनिक शिक्षा ग्रहण करने को कहा बालको के जीवन में शिक्षको का क्या महत्व होता है प्रकाश डाला इस दौरान शिक्षक सभाजीत चैबे, अनिरुद्ध सिंह,सुमित केशरी,गौरी सिंह, दिव्या सिंह, प्रतिभागी धीरज मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, शिवम सिंह, इंदु पटेल, सोनू सिंह, जनार्दन कोल, सुशील पटेल,आदि मौजूद रहे।