खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, युवाओं को बांटी गई क्रिकेट किट

 रेहड़। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समाजसेवियों ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। इसी क्रम में रेहड़ व अफजलगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में युवाओं को निशुल्क क्रिकेट किट वितरित की गईं। अमरोहा के पूर्व सांसद हरीश नागपाल की पुत्री तान्या नागपाल सेवा और संस्कार के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य कर रही हैं उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए रविवार को रेहड़, सुल्तानपुर खास, चांदपुर उर्फ उदयपुर, पदारथपुर, मोहिउद्दीनपुर, हसनपुर, सिरियावाली, जाब्तानगर, ढ़किया तथा अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव चतरपुर, दल्लीवाला, माननगर, शाहपुर जमाल, माननगर, महसनपुर, हरपुर सहित कई गांवों के युवाओं को क्रिकेट किट वितरित कीं। इस अवसर पर तान्या नागपाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने की। उन्होंने कहा कि समाजसेवा और जनहित के कार्यों की प्रेरणा उन्हें अपने स्वजनों से मिली है और वह उसी प्रेरणा को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं।read more:https://pahaltoday.com/retired-officers-house-in-up-notes-everywhere-currency-found-scattered-everywhere/क्रिकेट किट मिलने से खिलाड़ी युवाओं में उत्साह दिखाई दिया। खिलाड़ियों ने कहा कि इससे उन्हें अभ्यास करने और अपनी खेल प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। इस दौरान बाबू चौहान, पवन चौहान, मनोज कुमार, सतेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *