स्वास्थ्य शिविर में केजीएमयू के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजोें का किया उपचार

सोनभद्र। स्वास्थ्य विभाग सोनभद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी एवं धन्वंतरि सेवा न्यास लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को ग्राम पंचायत धूमा के पंचायत भवन में निःशुल्क बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं वितरित किया।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/
शिविर में केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं देश के प्रसिद्ध चेस्ट विशेषज्ञ प्रो. सूर्यकांत तथा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंकित कुमार ने विशेष सेवाएं प्रदान कीं। इसके अलावा स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र के चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. नागेंद्र कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रामचंद्र, जिला क्षय रोग केंद्र के डॉ. जगदीश पटेल, जिला पीपीएम सतीश सोनकर, सीएचसी दुद्धी के अधीक्षक डॉ. शाह आलम, डॉ. गौरव सिंह, डॉ. दिलीप कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में करीब 400 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान 75 मरीजों के एक्स-रे किए गए, जबकि 40 मरीजों के बलगम के नमूने जांच के लिए लिए गए। साथ ही श्वास संबंधी रोगों की जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। प्रो. सूर्यकांत ने टीबी उन्मूलन अभियान, श्वास संबंधी बीमारियों की रोकथाम और बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता अपनाने पर जोर देते हुए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से टीबी सहित कई गंभीर बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। वरिष्ठ समाजसेवी श्रवण गौड़ ने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामप्रसाद यादव, हरिहर यादव, प्रधान दिनेश यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *