गाजीपुर ।जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों तथा समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के साथ अपराध समीक्षा बैठक एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित होने वाले अपराधों की प्रकृति तथा अपराधियों की गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।read more:https://khabarentertainment.in/businessman-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-mourning-prevails/ साथ ही टॉप-10 अपराधियों, गुंडा एवं माफिया तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने और उन्हें आपस में लिंक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कंट्रोल रूम की स्थापना, पुलिस बीट प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, पुलिस पेंशनरों की नियमित बैठक आयोजित करने तथा जनसुनवाई से जुड़े प्रार्थना पत्रों और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी विशेष बल दिया। बैठक में ऑपरेशन दृष्टि/त्रिनेत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण अभियानों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।