गाजीपुर में मानकों के विपरीत चल रहे कोचिंग, अस्पताल और होटलों पर सपा ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने जनपद में मानकों के विपरीत संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों और होटलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुई आगजनी की घटना में कई बच्चों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में जब भी इस प्रकार की कोई बड़ी और दुखद घटना होती है, तब सरकार और प्रशासन सक्रिय दिखाई देते हैं, लेकिन कुछ समय बाद सब कुछ पुराने ढर्रे पर लौट जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गाइडलाइंस और निर्धारित मानकों की अनदेखी कर कई कोचिंग संस्थान, अस्पताल और होटल संचालित हो रहे हैं।उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसी संस्थान द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा नहीं किया जाता, तो उन्हें लाइसेंस और पंजीकरण कैसे मिल जाता है।read more:https://pahaltoday.com/american-president-under-siege/उनके अनुसार इसके पीछे भ्रष्टाचार की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की जानकारी और सहमति के बिना मानकों के विपरीत चल रहे संस्थानों का संचालन संभव नहीं है।सपा नेता ने जिला प्रशासन से मांग की कि जनपद में संचालित ऐसे सभी संस्थानों की व्यापक जांच कराई जाए तथा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर एवं दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *