गाजीपुर । पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने गुरुवार को प्रतिदिन की तरह जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण की प्रगति पर प्रभावी निगरानी रखने और निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।