मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर बड़े ही धूमधाम और अनोखे अंदाज में मनाया गया। इस मौके पर 53 पाउण्ड का केक काटा गया। ब्लड डोनेट किया गया साथ ही मण्डलीय अस्पताल में मरीजो को फल वितरण भी कराया गया। पार्टी कार्यालय पर भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें 5000 से अधिक लेागो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्रो में पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर जश्न का माहौल रहा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने केट काटा और इस अवसर पर अखिलेश यादव जी को दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव मंे पूर्ण बहुमत प्राप्त कर सपा सरकार बनेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी प्रदेश की बागडौर संभालेंगे। read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/
जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन जनसेवा के माध्यम से मनाना हम सबके लिए गर्व की बात है। इस मौके पर नेता विरोधी दल विधानसभा परिषद लाल बिहारी यादव ने कहा यह कार्यक्रम साबित करता है कि समाजवादी पार्टी केवल राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक राहत और अवसर पहुंचाने का कार्य करती है। इस मौके पर पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, रविन्द्र बहादुर सिंह, अशोक यादव, परवेज खां, आशीष यादव, सुरेन्द्र सिह पटेल, रोहित शुक्ला, जुम्मन खां, राणा प्रताप सिंह, पारसनाथ कुशवाहा, राजेश भारती, इन्दु कुमारी, गायत्री पटेल, विवेक कुशवाहा, शक्ति श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश यादव, सोकिम अहमद, झल्लू यादव, अभय यादव, कीर्ति कोल, परवीन बानो, कौशिक कन्नौजिया, अतीक खान, बलराम यादव, अशोक मिश्रा, हरिशंकर यादव रविन्द्र कोल, रम्भा देवी, रवि सोनकर, राममिलन यादव, मुकुन्द यादव, कान्धा यादव, सतीश मिश्रा, आकाश यादव, अजय पटेल, मेवालाल प्रजापति, दीनानाथ प्रजापति, वीरेन्द्र यादव, विजय कुमार सिंह, डा0 सुनील पटेल, राज नारायण निराला, रमाशंकर कोल, रमाकान्त यादव, महिपाल सिंह, राजेन्द्र यादव, कन्हैया यादव आदि हजारो लोग मौजूद रहें।