26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, लेकिन जंतर-मंतर पर CJP का आंदोलन रहेगा जारी

नई दिल्ली।शिक्षा व्यवस्था में सुधार और NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में पिछले 26 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उन्होंने जूस पीकर अपना उपवास तोड़ा।अनशन समाप्त करने के बाद वांगचुक ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ कई दौर की बातचीत के बाद उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल अपनी मांगों को उठाना नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों की आवाज सरकार तक पहुंचाना था। उन्होंने उम्मीद जताई कि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए सरकार जल्द ठोस कदम उठाएगी।  read more:https://worldtrustednews.in/new-indias-new-up-will-not-have-any-memorial-or-fair-dedicated-to-a-foreign-invader-chief-minister/वांगचुक ने यह भी कहा कि देश में किसी प्रकार का तनाव या हिंसा न फैले, इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आंदोलन से जुड़े छात्रों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील भी की। गौरतलब है कि सोनम वांगचुक ने NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में 26 दिन पहले आमरण अनशन शुरू किया था। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान कई राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की थी।

चलता रहेगा जंतर मंतर पर पदर्शन

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने स्पष्ट कर दिया है कि वांगचुक के अनशन समाप्त होने के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा।  पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में वांगचुक के “असाधारण साहस और त्याग” की सराहना करते हुए कहा कि उनके संघर्ष ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है।दीपके ने लिखा, “हमें राहत है कि सोनम सर ने 26 दिनों बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। आपने अपनी जान जोखिम में डालकर देश के करोड़ों छात्रों की आवाज बुलंद की है।  देश के लिए आपका जीवन बेहद महत्वपूर्ण है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *