आयुष्मान कार्ड में संशोधन की मांग, सांसद प्रिया सरोज से मिले समाजसेवी सुबेदार यादव

कार्ड होने के बावजूद बुजुर्गों को जमीन बेचकर कराना पड़ रहा इलाज
वाराणसी। देश के करोड़ों लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना में संशोधन की मांग को लेकर समाजसेवी सुबेदार यादव ने जौनपुर की सांसद प्रिया सरोज से संसद भवन नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के इलाज में आ रही समस्याओं को रखते हुए योजना को और प्रभावी बनाने की मांग की।राजातालाब तहसील के ग्राम सभा अदमापुर महनाग के मूल निवासी समाजसेवी सुबेदार यादव ने कहा कि देश में आयुष्मान कार्ड बनने के बावजूद कई बुजुर्गों को अपने इलाज के लिए जमीन तक बेचनी पड़ रही है या कर्ज लेकर इलाज कराना पड़ रहा है।read more:https://pahaltoday.com/sdm-arrived-to-investigate-the-complaint-of-diesel-storage/
उन्होंने बताया कि उनके फूफा बाबूराम यादव, जो पिंडरा तहसील के ग्राम सभा छिऊलियां के निवासी हैं, अपने इलाज के लिए पांच बिस्सा जमीन बेचने को मजबूर हो गए।सुबेदार यादव ने कहा कि आयुष्मान कार्ड गरीबों और बुजुर्गों के इलाज के लिए बनाया गया है, लेकिन कई जरूरी इलाज और दवाएं इसमें शामिल नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता 80 वर्षीय सोमारी देवी और संग्राम यादव का भी आयुष्मान कार्ड बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद इलाज में दिक्कत आ रही है। सोमारी देवी की आंख में गंभीर समस्या है और उनकी बाईं आंख से दिखाई देना लगभग बंद हो गया है।read more:https://pahaltoday.com/sdm-arrived-to-investigate-the-complaint-of-diesel-storage/
डॉक्टरों ने आंख में इंजेक्शन लगाने की सलाह दी है, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है और दो इंजेक्शन लगने हैं। जब आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने की बात कही गई तो डॉक्टरों ने बताया कि यह इंजेक्शन योजना के तहत स्वीकृत नहीं है।इस पर समाजसेवी सुबेदार यादव ने कहा,“अगर आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद बुजुर्गों का इलाज नहीं हो पा रहा है, तो फिर इसका क्या फायदा। सरकार को इसमें संशोधन कर बुजुर्गों के सभी गंभीर रोगों की जांच और इलाज को शामिल करना चाहिए।”उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर वह पहले प्रधानमंत्री कार्यालय वाराणसी (भेलूपुर) में प्रधानमंत्री के नाम पत्र भी दे चुके हैं, लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने सांसद प्रिया सरोज से मिलकर संसद में इस मुद्दे को उठाने का आग्रह किया है।समाजसेवी सुबेदार यादव ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की समस्या है, इसलिए सरकार को आयुष्मान कार्ड योजना में संशोधन कर लोगों की परेशानी का समाधान करना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *