प्रेस क्लब के चुनाव में पुनः अध्यक्ष चुने गए एस एम असलम,सुभाष तोमर बने महासचिव

 अफजलगढ। रविवार दोपहर अफजलगढ़ डाक बंगले पर आयोजित हुई आदर्श प्रेस क्लब की बैठक में पत्रकारों द्वारा सर्वसम्मति से एस एम असलम को पुनः आदर्श प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुन लिया गया।  पत्रकारों ने संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हीं के नेतृत्व में काम करने पर सहमति जताई। इस दौरान संगठन के चुनाव में शाहिद अली एड, वरिष्ठ उपाध्यक्ष/कानूनी सलाहकार, आदित्य शर्मा उपाध्यक्ष, सरदार विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष, सुभाष तोमर महासचिव, डॉ. एएच साबरी संगठन सचिव, सुखचैन सिंह सचिव/ऑडिटर, गौरव गुप्ता सचिव, फिरोज बेग प्रचार सचिव, वेदपाल सिंह कार्यालय सचिव व राजेंद्र सिंह कार्यकारणी सदस्य चुने गए। इस दौरान जयपाल सिंह चौहान व शमसुद्दीन को संगठन की सदस्यता प्रदान की गई।read more:https://pahaltoday.com/married-woman-consumes-toxic-substance-after-family-dispute/बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई इसके बाद हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाने का प्रस्ताव पास हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *