नई दिल्ली : गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार को एक मालगाड़ी के छह लदे हुए डिब्बे पटरी से उतर जाने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। हादसे के बाद उत्तर रेलवे ने कई ईएमयू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से रद्द तथा मार्ग परिवर्तित कर संचालित किया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे की टीमें तत्काल बहाली कार्य में जुट गईं ताकि प्रभावित रेलखंड पर जल्द से जल्द सामान्य परिचालन शुरू किया जा सके। इस दुर्घटना के कारण गाजियाबाद-नई दिल्ली, नई दिल्ली- गाजियाबाद, दिल्ली-शाहिबाबाद और शाहिबाबाद-दिल्ली के बीच चलने वाली कई ईएमयू लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/इसके अलावा कुछ ट्रेनों को गाजियाबाद से ही चलाया गया या वहीं तक सीमित कर दिया गया, जिससे दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे ने बताया कि अलीगढ़, पलवल और साहिबाबाद की ओर जाने वाली कुछ सेवाओं के संचालन में भी बदलाव किया गया। वहीं, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला मार्ग से डायवर्ट कर चलाया गया, ताकि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में सुविधा हो सके। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त करें।रेलवे प्रशासन का कहना है कि प्रभावित रेलखंड पर बहाली का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है और स्थिति सामान्य होते ही नियमित रेल सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी।इस घटना के कारण कुल 53 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों का मार्ग बदला, कुछ ट्रेनों को रद्द किया तथा कुछ का संचालन आंशिक रूप से निरस्त किया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे की इंजीनियरिंग और परिचालन टीमें तुरंत बहाली कार्य में जुट गईं ताकि रेल यातायात को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।उत्तर रेलवे के अनुसार, इस दुर्घटना के चलते 24 ट्रेनों का मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली होकर परिवर्तित किया गया। इसके अलावा 16 यात्री ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करना पड़ा, जबकि पांच यात्री ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया। वहीं आठ ट्रेनों का संचालन नियंत्रित (रेगुलेट) किया गया, जिनमें आनंद विहार की ओर जाने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित रेलखंड पर ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त करने और पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। तकनीकी विशेषज्ञ भी मौके पर मौजूद हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मालगाड़ी दिल्ली से पूर्व की तरफ जा रही थी। सोमवार देर रात करीब 1:55 बजे यह हादसा हुआ। नॉर्दन रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 24 ट्रेन दिल्ली-नई दिल्ली के लिए डायवर्ट की गई हैं। 16 यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है। गन्तव्य से पहले ही निरस्त होने वाली 5 यात्री ट्रेन हैं। बताया कि कुल 100 से अधिक ट्रेन प्रभावित हुई हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी को ट्रैक से हटाने का काम चल रहा है।