स्योहारा (बिजनौर)। थाना स्योहारा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने गांव बहादरपुर के जंगल में लगी ट्यूबवेल की विद्युत लाइन चोरी कर ली। चोर करीब छह बिजली के खंभों पर लगी लाइन काटकर अपने साथ ले गए, जिससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।पीड़ितों में पत्रकार आकाश तोमर एवं उनके चाचा कमलजी सिंह भी शामिल हैं। सुबह खेत पर पहुंचने पर जब उन्होंने ट्यूबवेल की लाइन गायब देखी तो घटना की जानकारी हुई।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/ चोरी के कारण फसलों की सिंचाई प्रभावित होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाने की आशंका है।
ग्रामीणों का कहना है कि स्योहारा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उनका आरोप है कि बार-बार हो रही वारदातों के बावजूद अपराधियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।पीड़ित किसानों ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर अज्ञात चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी गई विद्युत लाइन बरामद करने की मांग की है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की भी मांग की है।