नवें दिन सिद्धिदात्री की अराधना की , अष्टमी पर निकाली शोभायात्रा

नगीना। नवरात्र  नवें दिन धर्म प्रेमी नर नारियों ने विधि विधान से देवी दुर्गा के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की तथा नवमी का पूजन करने वाले श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन कर  व उन्हें भोजन खिलाकर व उनका आशीर्वाद लेकर अपने  व्रतों का समापन किया , नवें दिन भी श्रद्धालुओं का श्री रामलीला ग्राउंड स्थित मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आना-जाना लगा रहा।उधर अष्टमी पर परंपरा अनुसार गुरुवार की रात्रि को  बड़ा मंदिर मुक्तेश्वर नाथ से देवी दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई , रात्रि 9 बजे करीब मंदिर मुक्तेश्वर नाथ से शुरु हुई शोभायात्रा बाजार गंज , सर्राफा बाजार व मौहल्ला विश्नोई सराय से होती हुई देर रात्रि रामलीला ग्राउंड स्थित दुर्गा के मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, शोभायात्रा में मंदिर के पुजारी डा. विपिन चंद्र त्रिपाठी एक सुसज्जित वाहन पर दुर्गा की प्रतिमा के साथ सवार थे और मार्ग में देवी के दर्शन करने वाले स्त्री पुरुष  श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करते चल रहे थे शोभायात्रा में मंदिर के पदा्धिकारी मुकेश  अग्रवाल सहित सौरभ मित्तल , मोहित गर्ग आदि बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *