गैस सिलेंडर की किल्लत से  बंद पड़ी दुकानें, लगी लंबी कतारें 

अमेठी। मध्यपूर्व में जारी युद्ध का असर अब अमेठी जनपद में भी देखने को मिल रहा है। घरेलू गैस के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडरों की भी भारी किल्लत पैदा हो गई है। गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
कमर्शियल गैस की कमी का सबसे ज्यादा असर छोटे कारोबारियों पर पड़ा है। गैस न मिलने से जिले के कई होटल, ढाबे और ठेले बंद हो गए हैं। कई होटलों के बाहर नोटिस चिपकाकर यह जानकारी दी जा रही है कि गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण कैंटीन अस्थायी रूप से बंद रहेगी। समोसा, टिकिया और चाय बेचकर परिवार चलाने वाले दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक बढ़ी इस किल्लत ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। वहीं, प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट एडवाइजरी जारी न होने से लोगों में असमंजस और चिंता बनी हुई है।जनता ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाकर गैस आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है, ताकि आमजन और छोटे व्यवसायियों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *