सिंभावली क्षेत्र के गांव दतियाना की बेटी शिवानी त्यागी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर अपने गांव, परिवार और पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है रिजल्ट 6 मार्च को आया 23 मार्च को आई इस सफलता की खबर से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव दतियाना में जश्न जैसा माहौल है और लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं।शिवानी त्यागी के पिता हिरदेश त्यागी ने बेटी की इस उपलब्धि पर भावुक होते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर बेहद गर्व है। उन्होंने बताया कि शिवानी ने कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।उन्होंने कहा, “बेटी की मेहनत रंग लाई है, आज पूरा परिवार ही नहीं बल्कि पूरा गांव गर्व महसूस कर रहा है।”बताया जा रहा है कि शिवानी शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही हैं और उनका सपना देश की सेवा करना था। अपनी इसी सोच और लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया। प्रेरणा बनी शिवानी की कहानी शिवानी की सफलता अब हापुड़ जिले के युवाओं के लिए एक मिसाल बन गई है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए यह उपलब्धि एक नई उम्मीद और प्रेरणा लेकर आई है कि अगर मेहनत और लक्ष्य साफ हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बेटी ने बढ़ाया मान आज शिवानी ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे जिले को गर्व महसूस कराया है।