बीजपुर,सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में छात्र नेतृत्व को बढ़ावा देने और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से हेड बॉय, हेड गर्ल, डिप्टी हेड बॉय एवं डिप्टी हेड गर्ल का चुनाव मतदान प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न कराया गया। चुनाव में कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष मतदान एवं मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए। चुनाव में शिवम तिवारी हेड बॉय, दुर्गा गुप्ता हेड गर्ल, श्रेयांश पांडे डिप्टी हेड बॉय तथा दिव्या तिवारी डिप्टी हेड गर्ल चुनी गईं। वहीं कुमार गौरव को स्पोर्ट्स कैप्टन और कुमारी प्रीति को कल्चरल कैप्टन बनाया गया। विद्यालय के प्रार्थना सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य ने सभी निर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/साथ ही दयानंद सदन के अनुराग दुबे एवं प्रीति राज, अरविंद सदन के शौर्य प्रताप सिंह एवं काजल, विवेकानंद सदन के हर्षित श्रीवास्तव एवं एनी नाज तथा श्रद्धानंद सदन के अर्पित कुमार एवं वंदना कुमारी को भी सदन कप्तान के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य राजकुमार ने सभी छात्र-प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने चुनाव में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार है। चुनावी प्रक्रिया के सफल संचालन में सामाजिक विज्ञान विभाग सहित विजय तिवारी, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, समता सिंह, रंजना सिंह, नीरज गुप्ता, शगुफ्ता शबनम, अरुण कुमार सिंह, नम्रता चैधरी, शुभम गुप्ता, सुभेंद्र मोहन, कंचन कुमारी, पूजा सिंह, पुष्कर एवं पंकज मिश्रा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी शिक्षक संदीप दुबे के निर्देशन में रितांशु गुप्ता एवं कशफ ने किया, जबकि अंत में डॉ. आर.के. झा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।