नहटौर (बिजनौर) । ब्लॉक नहटौर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सादिकाबाद में कार्यरत शिक्षामित्र मूलचंद के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षामित्र संगठन और विद्यालय स्टाफ ने उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया।समारोह में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन, जनपद बिजनौर के पदाधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर मूलचंद को सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य अध्यापक सत्येंद्र कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य प्रकाश वीर सहित कई शिक्षाविद मौजूद रहे।इस अवसर पर संगठन की ओर से मूलचंद को साइकिल भेंट की गई, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी को राधा-कृष्ण की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय स्टाफ ने भी उन्हें डिनर सेट भेंट किया। उपस्थित साथियों ने शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया और उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।