हापुड- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में साइलेंट एफर्ट फाउंडेशन के सौजन्य से v v i p सोसाइटीज राजनगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का कुशल संचालन साइलेंट एफर्ट फाउंडेशन की डायरेक्टर श्रीमती डॉक्टर सौम्या पांडे ने किया एवं अध्यक्षता साइलेंट एफर्ट फाउंडेशन की सदस्य डॉक्टर निधि शर्मा ने नेकी साइलेंट एफर्ट फाउंडेशन की ओर से समस्त महिलाओं को जागरूक किया गया इस अवसर पर साइलेंट एफर्ट फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम सिद्धू द्वारा साइलेंट एफर्ट फाउंडेशन की सदस्य श्रीमती सुषमा देवी एवं श्रीमती सुमन देवी को फूल माला पहनाकर एवं शील्ड और पौधे देकर सम्मानित किया गया साइलेंट एफर्ट फाउंडेशन की सदस्य श्रीमती सुषमा देवी ने बताया कि हर सफल महिला के पीछे उसकी मेहनत साहस और आत्मविश्वास होता है साइलेंट एफर्ट्स फाउंडेशन के डायरेक्टर श्रीमती सौम्या पांडे ने बताया कि होप और हम हमेशा साथ रहते हैं तभी तो हम विश्व के साथ कदमताल कर रहे हैं हम स्त्रियां भी मनुष्य हैं और एक दूसरे का लाइट हाउस बने श्रीमती डॉक्टर निधि शर्मा ने बताया कि अपनी कहानी खुद लिखूंगी खुद को सम झूगी शोर में सन्नाटा होगा तभी अपना सा लगेगा श्रीमती कुसुम सिद्धू ने बताया कि हम एक दूसरे की पूरक हैं यह हर पल महसूस करते हैं तभी तो रसोई से लेकर दिल तक की साझेदारी रहती है साइलेंट एफर्ट फाउंडेशन की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह ने बताया कि स्त्री स्त्री की जननी है तथा डॉक्टर दिव्या शर्मा ने बताया स्त्रियां एक दूसरे की पूरक हैं इस अवसर पर साइलेंट एफर्ट्स फाउंडेशन की सदस्य श्रीमती पूजा श्रीमती श्वेता श्रीमती वर्तिका श्रीमती हेमा श्रीमती अंजू श्रीमती प्राची श्रीमती राखी आदि का विशेष सहयोग रहा