बाराबंकी। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के तत्वावधान में परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद इद्रीसी और पसमांदा आंदोलन के अग्रणी एव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अब्दुल कय्यूम अंसारी की जयंती पर सट्टी बाज़ार स्थित कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद भारतीय सेना के उन वीर सपूतों में शामिल हैं, जिन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में अद्वितीय साहस और वीरता का परिचय देते हुए दुश्मन के कई पैटन टैंकों को ध्वस्त किया। मातृभूमि की रक्षा करते हुए उन्होंने सर्वाेच्च बलिदान दिया, जिसके लिए उन्हें देश के सर्वाेच्च सैन्य सम्मान ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित किया गया। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने साबित कर दिया था कि पसमांदा मुसलमान राष्ट्रवादी है गद्दार नहीं है। और वहीं अब्दुल कय्यूम अंसारी को स्वतंत्रता संग्राम के सक्रिय सेनानी, समाज सुधारक और पसमांदा समाज की आवाज़ बुलंद करने वाले प्रमुख नेताओं में गिना जाता है। उन्होंने सामाजिक समानता, शिक्षा, पिछड़े एवं वंचित वर्गों के अधिकारों तथा राष्ट्रीय एकता के लिए जीवनभर संघर्ष किया। मोमिन आंदोलन के माध्यम से उन्होंने सामाजिक न्याय और बराबरी के सिद्धांतों को मजबूत करने का कार्य किया।read more:https://pahaltoday.com/raja-singh-gave-five-tips-to-the-forest-dwellers-to-face-the-challenges/उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में प्रासंगिक माने जाते हैं। श्री राईन ने गोष्ठी में दोनों महान हस्तियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। वक्ता उनके जीवन संघर्ष, राष्ट्र और समाज के प्रति उनके योगदान तथा वर्तमान समय में उनके विचारों की उपयोगिता पर अपने विचार रखेंगे। साथ ही युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए इसके अतिरिक्त सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, शिक्षा के प्रसार तथा पसमांदा समाज के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर महमूद चौधरी, शफ़ीक़ राईन, महाज़ के नगर अध्यक्ष निसार राईन, मैनुद्दीन अंसारी, जिलासचिव अब्दुल्ला राईन, हारून राईन, सद्दाम इदरीसी, इरफ़ान अंसारी, मुख़्तार मंसूरी, नईम सिद्दीकी, गुफ़रान, अनीस राईन, राजू, पप्पू, कलीम अंसारी, आफ़ताब, मुसीर राईन, ग़ुलाम मोहम्मद, आबिद, सलमान, इमरान उर्फ बंडा, ख़लील अहमद, रियाज अहमद आदि उपस्थित रहे।