भीषण आग से कई घर जले, मवेशियों की मौत, प्रशासन पर उठे सवाल

अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के राजस्व गांव गंगहुआ में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने विकराल रूप धारण कर आसपास के दो-तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घरों में बंधे मवेशी भी इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि एक गाय ने उसी दिन बछड़ा जना था, लेकिन आग की लपटों में फंसकर मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई।
हालांकि ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।घटना के दौरान प्रशासन की अनुपस्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि समय पर सहायता नहीं मिलने से नुकसान और बढ़ सकता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *